• Home
  • JHARKHAND
  • कणिका कपूर के सुर, नगपुरिया और जनजातीय नृत्य गीत संगीत की धमक,छऊ नृत्य का उल्लास और धोनी का जलवा; यादगार बना झारखंड टी-20 लीग का उद्घाटन
Image

कणिका कपूर के सुर, नगपुरिया और जनजातीय नृत्य गीत संगीत की धमक,छऊ नृत्य का उल्लास और धोनी का जलवा; यादगार बना झारखंड टी-20 लीग का उद्घाटन

रांची। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 का उद्घाटन समारोह क्रिकेट, संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम बन गया। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में बॉलीवुड की मशहूर गायिका कणिका कपूर और झारखंड के लोकप्रिय अभिनेता-गायक विवेक नायक के शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

कणिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीतों से पूरे स्टेडियम को संगीत के रंग में रंग दिया, वहीं ‘सेरेंग’ फेम विवेक नायक ने झारखंडी गीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति और कला की खूबसूरत झलक पेश की।छऊ नृत्य, जनजातीय नृत्य संगीत से सराबोर स्टेडियम में दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कलाकारों का भरपूर स्वागत किया।

हालांकि समारोह का सबसे यादगार क्षण तब आया, जब भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शामिल और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने मंच पर कदम रखा। धोनी की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक उत्साहित नजर आए।

जब महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड टी-20 लीग में भाग ले रही सभी छह टीमों के युवा कप्तानों के साथ मिलकर ट्रॉफी का अनावरण किया और उसे ऊंचा उठाया, तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह दृश्य देखकर क्रिकेट प्रेमियों की आंखों के सामने वर्ष 2007 का टी-20 विश्व कप और 2011 का एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाला स्वर्णिम पल ताजा हो गया, जब धोनी ने भारतीय क्रिकेट को विश्व विजेता बनाया था।

उद्घाटन समारोह ने यह संदेश भी दिया कि झारखंड की युवा प्रतिभाओं को अब अपने राज्य में ही बड़े मंच पर चमकने का अवसर मिलेगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत और क्रिकेट के उत्साह के बीच शुरू हुई झारखंड टी-20 लीग ने पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव , सचिव सौरव तिवारी तथा संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

झारखंड की धरती पर क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज जिस भव्यता और उत्साह के साथ हुआ, उसने आने वाले मुकाबलों के लिए दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

Releated Posts

रांची : LPG संकट के बीच चोरी पर उतरे लोग, नामकुम में दिनदहाड़े घर से दो सिलिंडर चोरी

रांची के नामकुम इलाके में LPG संकट के बीच चोरी की घटनाएँ सामने आ रही हैं। हाल ही…

ByBynewstvlive.in Apr 5, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान – उन्होंने कहा कि “बंगाल में कानून का राज चलेगा, शरिया नहीं”, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला…

ByBynewstvlive.in Feb 20, 2026

महिला शक्ति पर वार्ड नंबर 49 की प्रत्याशी श्रेया बिन्नी वर्मा को है अधिक विश्वास

रांचौ. रांची नगर निगम के 53 वार्ड के चुनाव को लेकर नामांकन तेज गति से चल रहा है.…

ByBynewstvlive.in Feb 5, 2026

2026 में स्कैमर्स ने पैसे ठगने के नए-नए तरीके अपनाए हैं, खासकर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके

2026 में स्कैमर्स ने पैसे ठगने के नए-नए तरीके अपनाए हैं, खासकर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके।…

ByBynewstvlive.in Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights