• Home
  • JHARKHAND
  • छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर हुआ सीधा संवाद।
Image

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर हुआ सीधा संवाद।

सोनम वांगचुक के आग्रह पर जल ग्रहण किया।

सत्याग्रह धरना का 12वां दिन एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन जारी।

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो छात्रों के साथ आंदोलनरत हैं। आज (बुधवार) सत्याग्रह धरना का 12वां दिन तथा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन जारी है।


इसी दौरान देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो का लगभग आधे घंटे तक वीडियो कॉल के माध्यम से सीधा संवाद हुआ। बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन व स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली, अपने बहुमूल्य विचार साझा किए तथा आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए हौसला बढ़ाया।


संवाद के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह भी किया।


मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुई कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Releated Posts

बंगाल उपचुनाव से पहले बैकफुट पर ममता बनर्जी… नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

ममता बनर्जी को बंगाल उपचुनाव से बड़ा झटका लगा है—नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी उनके प्रत्याशी…

ByBynewstvlive.in Sep 19, 2026

उत्तर प्रदेश: BJP विधायक पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश में BJP विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके साथ…

ByBynewstvlive.in Sep 18, 2026

हाईकोर्ट से राहत नहीं, आज PMLA कोर्ट में पेश होंगे झारखंड के CM हेमंत सोरेन

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस अंतरिम याचिका को खारिज कर…

ByBynewstvlive.in Sep 18, 2026

दिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत

दिल्ली के मोती नगर इलाके में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई है। इस हादसे…

ByBynewstvlive.in Sep 18, 2026
3 Comments Text
  • Emily Carter says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Nội dung hay và thực tế. Letco là đơn vị du học Hàn Quốc giàu kinh nghiệm, đồng hành cùng học viên từ A-Z. Ghé letco.vn để được tư vấn miễn phí.
  • anti-violence-852407 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    [531163]supplies professional anti-violence equipments and solutions for the whole world with strong and perfect production capacity. anti-violence.org
  • anti-violence-801711 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    [352264]supplies professional anti-violence equipments and solutions for the whole world with strong and perfect production capacity. anti-violence.org
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top
    Verified by MonsterInsights