दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “पूरी दुनिया में यह पहला उदाहरण है, जहां एक चोर को बचाने के लिए पूरे देश को छावनी में तबदील कर दिया गया है, पूरी दिल्ली बंद कर दी गई है। दिल्ली में आने वाली ट्रेन बंद कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिर्फ एक चोर को बचाने के लिए आपातकाल से ज्यादा बुरी परिस्थिति पैदा कर दी गई है क्योंकि उस वोट चोर ने वोट चोरी करके उनकी कई सरकारे बनवाई हैं।
CJP के विरोध प्रदर्शन का AAP समर्थन कर रही है। मैं सभी साथियों से अपील करना चाहता हूं कि इसमें हमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। हम जंतर-मंतर जाएंगे। यह देश किसी की तानाशाही से नहीं चल सकता है…
शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार है…मैं प्रधानमंत्री मोदी को सलाह देना चाहता हूं कि वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। अगर आप लोगों की आवाज को दबाएंगे, तो पूरे देश में और विद्रोह आपके खिलाफ खड़ा होगा, लोगों के मन में आक्रोश पैदा होगा…”















