• Home
  • JHARKHAND
  • हरे कृष्ण उत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़
Image

हरे कृष्ण उत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़

बुधवार संध्या इस्कॉन रांची द्वारा रीताश्री हॉल बरियातू में हरे कृष्ण उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम संध्या 5 बजे हरे कृष्ण महामंत्र के मधुर संकीर्तन से प्रारंभ हुआ ।


इस्कॉन यूथ फोरम के भक्तों ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत करके उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्रीमान नारूगोपाल दास जो अपने मधुर कीर्तन के लिए विश्व विख्यात है जयराधामाधव जय कुंज बिहारी भजन गाकर कथा प्रारंभ किया । उन्होंने कहा की आधुनिकता के इस युग में हम अपने जीवन के मूल्यों को भूल ते जा रहे है और इसी का परिणाम है की आज समाज में इतनी अशांति और तनाव का वातावरण है ।

अगर हमे समाज के इस घोर पतन को रोकना है तो हमे अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य उपदेश को अपनाना होगा । तभी जाके पूरे विश्व में प्रेम और भाईचारा की भावना स्थापित होगी । हम धर्म से विमुख होकर समाज में शांति की कल्पना नहीं कर सकते । कार्यक्रम का समापन श्री राधाकृष्ण की आरती और कीर्तन से हुआ । उपस्थित भक्तों ने उत्साह पूर्वक कीर्तन में नृत्य किया और स्वादिष्ट महाप्रसाद का आस्वादन किया ।

Releated Posts

दुर्गा पूजा का 9वाँ दिन (महानवमी) का महत्व

दुर्गा पूजा का नौवाँ दिन महानवमी कहलाता है। यह नवरात्रि के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना…

ByBynewstvlive.in Oct 19, 2026

जंतर-मंतर अब नहीं रहा ‘प्रोटेस्ट साइट’, गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई, इन 3 जगहों पर ही हो सकेगा आंदोलन

12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रोटेस्ट साइट (designated protest venue) के रूप में…

ByBynewstvlive.in Oct 12, 2026

‘आपके 200 अफसर हमारे संपर्क में..’, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, पूछा- दिल्ली कैद क्यों?

राहुल गांधी ने 12 अक्टूबर 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

ByBynewstvlive.in Oct 12, 2026

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास प्लेन से हिरासत में, फिर वैन में साथ ले गई पुलिस

दिल्ली एयरपोर्ट पर Cockroach Janta Party (CJP) के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस…

ByBynewstvlive.in Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights