• Home
  • JHARKHAND
  • कणिका कपूर के सुर, नगपुरिया और जनजातीय नृत्य गीत संगीत की धमक,छऊ नृत्य का उल्लास और धोनी का जलवा; यादगार बना झारखंड टी-20 लीग का उद्घाटन
Image

कणिका कपूर के सुर, नगपुरिया और जनजातीय नृत्य गीत संगीत की धमक,छऊ नृत्य का उल्लास और धोनी का जलवा; यादगार बना झारखंड टी-20 लीग का उद्घाटन

रांची। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 का उद्घाटन समारोह क्रिकेट, संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम बन गया। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में बॉलीवुड की मशहूर गायिका कणिका कपूर और झारखंड के लोकप्रिय अभिनेता-गायक विवेक नायक के शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

कणिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीतों से पूरे स्टेडियम को संगीत के रंग में रंग दिया, वहीं ‘सेरेंग’ फेम विवेक नायक ने झारखंडी गीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति और कला की खूबसूरत झलक पेश की।छऊ नृत्य, जनजातीय नृत्य संगीत से सराबोर स्टेडियम में दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कलाकारों का भरपूर स्वागत किया।

हालांकि समारोह का सबसे यादगार क्षण तब आया, जब भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शामिल और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने मंच पर कदम रखा। धोनी की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक उत्साहित नजर आए।

जब महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड टी-20 लीग में भाग ले रही सभी छह टीमों के युवा कप्तानों के साथ मिलकर ट्रॉफी का अनावरण किया और उसे ऊंचा उठाया, तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह दृश्य देखकर क्रिकेट प्रेमियों की आंखों के सामने वर्ष 2007 का टी-20 विश्व कप और 2011 का एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाला स्वर्णिम पल ताजा हो गया, जब धोनी ने भारतीय क्रिकेट को विश्व विजेता बनाया था।

उद्घाटन समारोह ने यह संदेश भी दिया कि झारखंड की युवा प्रतिभाओं को अब अपने राज्य में ही बड़े मंच पर चमकने का अवसर मिलेगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत और क्रिकेट के उत्साह के बीच शुरू हुई झारखंड टी-20 लीग ने पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव , सचिव सौरव तिवारी तथा संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

झारखंड की धरती पर क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज जिस भव्यता और उत्साह के साथ हुआ, उसने आने वाले मुकाबलों के लिए दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

Releated Posts

हाईकोर्ट से राहत नहीं, आज PMLA कोर्ट में पेश होंगे झारखंड के CM हेमंत सोरेन

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस अंतरिम याचिका को खारिज कर…

ByBynewstvlive.in Sep 18, 2026

अब UPI पर लगेगा चार्ज, लेकिन आम आदमी को नहीं देना होगा 1 भी रुपया, जानिए A to Z नियम

UPI पर अब चार्ज लागू होगा, लेकिन आम आदमी को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सभी व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P)…

ByBynewstvlive.in Sep 15, 2026

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर हुआ सीधा संवाद।

सोनम वांगचुक के आग्रह पर जल ग्रहण किया। सत्याग्रह धरना का 12वां दिन एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का…

ByBynewstvlive.in Aug 5, 2026

रांची : LPG संकट के बीच चोरी पर उतरे लोग, नामकुम में दिनदहाड़े घर से दो सिलिंडर चोरी

रांची के नामकुम इलाके में LPG संकट के बीच चोरी की घटनाएँ सामने आ रही हैं। हाल ही…

ByBynewstvlive.in Apr 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights