• Home
  • LATEST NEWS
  • Khelo Jharkhand 2025: खेलगांव में खेलों का महाकुंभ कल से, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा
Image

Khelo Jharkhand 2025: खेलगांव में खेलों का महाकुंभ कल से, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

रांची/डेस्क: राजधानी रांची के खेलगांव में एक बार फिर से खेलों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा हैं. जिससे खेलगांव 2 नवंबर तक  खिलाड़ियों के जोश और जज्बे से गुलजार रहेगा. झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा ‘खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025’ का आयोजन 10 अक्तूबर यानी कल से हो रहा हैं.

इस प्रतियोगिता में 27 खेल विधाओं को शामिल किया गया है. जिसमें एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, क्रिकेट जैसे प्रमुख खेल होंगे. इसमें राज्यभर से करीब 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे.  100 से ज्यादा  शिक्षक और खेल अधिकारी द्वारा आयोजन संचालन का जिम्मा संभाला जाएगा. इसके अलावे भी शिक्षा विभाग को ही राज्य में एसजीएफआई की प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी मिली हुई है. 

वहीं, खेलो झारखंड के विजेता खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फुटबॉल, तीरंदाजी (इंडियन राउंड), हॉकी, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, चेस, वुशु, ताइक्वांडो, तैराकी और साइक्लिंग शामिल हैं. जबकि इन खेलों में ओपन ट्रायल गतका, तीरंदाजी (कंपाउंड व रिकर्व), वॉलीबॉल, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, नेटबॉल, बास्केटबॉल, योग, मलखंब, हैंडबॉल, शूटिंग, बैडमिंटन, जूडो, टेबल टेनिस व स्केटिंग भी शामिल हैं. इसमें  झारखंड टीम की तरफ से  इस  प्रतियोगिता के विजेताओं को सीधे राष्ट्रीय स्कूली खेल में भेजा जाएगा.

Releated Posts

बंगाल उपचुनाव से पहले बैकफुट पर ममता बनर्जी… नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

ममता बनर्जी को बंगाल उपचुनाव से बड़ा झटका लगा है—नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी उनके प्रत्याशी…

ByBynewstvlive.in Sep 19, 2026

उत्तर प्रदेश: BJP विधायक पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश में BJP विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके साथ…

ByBynewstvlive.in Sep 18, 2026

हाईकोर्ट से राहत नहीं, आज PMLA कोर्ट में पेश होंगे झारखंड के CM हेमंत सोरेन

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस अंतरिम याचिका को खारिज कर…

ByBynewstvlive.in Sep 18, 2026

दिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत

दिल्ली के मोती नगर इलाके में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई है। इस हादसे…

ByBynewstvlive.in Sep 18, 2026
1 Comments Text
  • okkbet1 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    OKKbet1 is my go-to for a quick game after work. Nothing too fancy but its user accessibility is high and it does the job. Pretty slick! Here is the link. okkbet1
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top
    Verified by MonsterInsights