बुधवार संध्या इस्कॉन रांची द्वारा रीताश्री हॉल बरियातू में हरे कृष्ण उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम संध्या 5 बजे हरे कृष्ण महामंत्र के मधुर संकीर्तन से प्रारंभ हुआ ।
इस्कॉन यूथ फोरम के भक्तों ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत करके उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्रीमान नारूगोपाल दास जो अपने मधुर कीर्तन के लिए विश्व विख्यात है जयराधामाधव जय कुंज बिहारी भजन गाकर कथा प्रारंभ किया । उन्होंने कहा की आधुनिकता के इस युग में हम अपने जीवन के मूल्यों को भूल ते जा रहे है और इसी का परिणाम है की आज समाज में इतनी अशांति और तनाव का वातावरण है ।
अगर हमे समाज के इस घोर पतन को रोकना है तो हमे अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य उपदेश को अपनाना होगा । तभी जाके पूरे विश्व में प्रेम और भाईचारा की भावना स्थापित होगी । हम धर्म से विमुख होकर समाज में शांति की कल्पना नहीं कर सकते । कार्यक्रम का समापन श्री राधाकृष्ण की आरती और कीर्तन से हुआ । उपस्थित भक्तों ने उत्साह पूर्वक कीर्तन में नृत्य किया और स्वादिष्ट महाप्रसाद का आस्वादन किया ।

















