• Home
  • CRIME
  • खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 युवकों से लाखों की ठगी
Image

खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 युवकों से लाखों की ठगी

धनबाद/डेस्क:  खाड़ी देशों सहित कजाकिस्तान में नौकरी दिलवाने नाम पर 40 युवकों से लाखों की ठगी कर ली है. ठगी के शिकार झारखंड, बिहार और बंगाल के हैं. बैंक मोड़ श्रीराम प्लाजा के फर्स्ट फ्लोर में ‘यस इंडिया ओवरसीज’ के नाम से दफ्तर खोल कर युवकों से ठगी की गई . नौकरी के लिए युवकों को जाली एयर टिकट और वीजा भी दिए गए. जब फ्लाइट पकड़ने के लिए युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें को ठगे जाने का पता चला. 

मायूस होकर लौटे युवक जब ‘यस इंडिया ओवरसीज’ के बैंक मोड़ दफ्तर पहुंचे तो दफ्तर बंद पाया. ठगी के शिकार लड़कों ने मामले की शिकायत मंगलवार को बैंक थाने में की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि विज्ञापन के माध्यम से उन्हें विदेश में नौकरी लगने की बात पता चली थी. जब उन लोगों ने दफ्तर में संपर्क किया तो उन्हें कजाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य देशों में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया. 

युवकों ने 30 से 40 हजार रुपए जमा कराए गए. उन्हें विदेश में नौकरी के लिए फर्जी ट्रेनिंग भी दी गई. बार-बार बैंक मोड़ स्थित दफ्तर में बुलाया गया. पिछले दिनों ‘यस इंडिया ओवरसीज’ के ऑफिस में बुला कर लड़कों को कई देशों का एयर टिकट और ई-वीजा की कॉपी दी गई. विदेश में नौकरी का सपना लिए लड़के फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट के इंट्री गेट पर जब उनके एयर टिकट की क्यूआर से जांच हुई वे टिकट फर्जी पाए गए. लड़कों को सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ जवानों व अफसरों ने इंट्री गेट से ही लौटा दिया. उनकी जांच भी की गई. ठगे गए लड़कों ने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क करना चाहा तो उनका नंबर बंद पाया गया.

स्टेशन पर कट रही बेरोजगारों की रात

दिल्ली एयरपोर्ट पर ठगी की जानकारी मिलने के बाद लड़के भागते हुए धनबाद पहुंचे. जब ऑफिस बंद मिला तो उन्हें लगा कि दीपावली के कारण बंद होगा. इस बीच वे लगातार कंपनी के प्रतिनिधियों से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई. ठगी शिकार होने वालों में पांडरपाला का इमाम, दिल्ली का शाहिद, बिहार जमुई का इबरार, वहाब, सैराज, अजामुद्दीन आदि धनबाद में कैंप कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस को ठगी के जुड़े सबूत भी दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कंपनी को किराए पर जगह देने वाले मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है.

Releated Posts

पश्चिम बंगाल के फालता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया

पश्चिम बंगाल के फलता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद हाफ पैंट…

ByBynewstvlive.in Jun 11, 2026

कणिका कपूर के सुर, नगपुरिया और जनजातीय नृत्य गीत संगीत की धमक,छऊ नृत्य का उल्लास और धोनी का जलवा; यादगार बना झारखंड टी-20 लीग का उद्घाटन

रांची। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 का उद्घाटन समारोह क्रिकेट, संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम बन गया।…

ByBynewstvlive.in Jun 11, 2026

फैजल खान मामला: ‘किसी के बहकावे में ना आएं छात्र’, पटना पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पटना पुलिस ने फैज़ल खान (खान सर) मामले में छात्रों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया…

ByBynewstvlive.in Jun 5, 2026

CM शुभेंदु के PA के मर्डर केस में अरेस्ट विकास-गोलू सिंह को CBI बंगाल लेकर पहुंची

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में सीबीआई ने बलिया निवासी विकास…

ByBynewstvlive.in Jun 5, 2026
1 Comments Text
  • wk777login says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Interesting take on maximizing returns! Seeing platforms like wk777 login download prioritize quick verification (like ID uploads) is smart for smooth withdrawals – crucial for serious players. Good article!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top
    Verified by MonsterInsights