• Home
  • JHARKHAND
  • कर्तव्य पथ की गणतंत्र दिवस परेड में पंचायती राज मंत्रालय की झाँकी में राँची के कलाकारों ने किया शानदार प्रदर्शन
Image

कर्तव्य पथ की गणतंत्र दिवस परेड में पंचायती राज मंत्रालय की झाँकी में राँची के कलाकारों ने किया शानदार प्रदर्शन

राँची। माँ शारदा संगीत संस्थान (न्यास), राँची से जुड़े कलाकारों ने एक बार फिर देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राँची और झारखण्ड का नाम गौरवान्वित किया। 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में पंचायती राज मंत्रालय की झाँकी में राँची के कलाकारों ने अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस झाँकी के लिए कलाकारों का चयन माँ शारदा संगीत संस्थान, राँची के माध्यम से किया गया। चयन प्रक्रिया के तहत झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं दिल्ली में पाँच चरणों की कठोर स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 कलाकारों का चयन पंचायती राज मंत्रालय की झाँकी के लिए किया गया।

झाँकी के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को आकर्षक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 3 करोड़ लोगों को मालिकाना हक, संपत्ति कार्ड वितरण तथा बैंकों से आसान ऋण सुविधा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

पंचायती राज मंत्रालय की ओर से टीम लीडर अजय कुमार के नेतृत्व में श्वेता रानी, रूचि, संगिनी, श्रेया, नीतीश भारद्वाज, प्रगति, आलिशा, रितु, स्निग्ध, अमन गुप्ता, प्रवीण पाठक, आकाश, मनप्रीत, आदित्य, अमन, अभिजीत, गौतम एवं पीयूष गुरु ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान और राज्य को गौरवान्वित किया।

संस्थान परिवार एवं शहरवासियों ने सभी कलाकारों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Releated Posts

सम्राट चौधरी अकेले नहीं, ये 4 नाम रेस में… नीतीश के बाद अब कौन बनेगा बिहार का CM?

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल…

ByBynewstvlive.in Mar 5, 2026

जिन कुर्द लड़ाकों को ईरान से लड़ाना चाहता था US, उन पर IRGC ने की मिसाइलों की बरसात

ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के संदर्भ में सामने आई है। मार्च 2026 के शुरुआती दिनों में,…

ByBynewstvlive.in Mar 5, 2026

US-Israel Attacks Iran LIVE: ईरानी सेना के चीफ-ऑफ-स्टाफ मौसावी की भी हमले में मौत, तेहरान में फिर कई धमाके

US-Israel हमले ईरान पर LIVE अपडेट्स (1 मार्च 2026, दोपहर तक):ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों…

ByBynewstvlive.in Mar 1, 2026

पुंछ में LoC पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, इंडियन आर्मी ने फायरिंग कर खदेड़ा

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई, जहाँ नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध…

ByBynewstvlive.in Mar 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights