• Home
  • WORLD
  • अंडमान-निकोबार की सैर कराएगा IRCTC, लखनऊ से उड़ान भरें ‘अद्भुत अंडमान’ टूर पर, 7 दिन का शानदार पैकेज
Image

अंडमान-निकोबार की सैर कराएगा IRCTC, लखनऊ से उड़ान भरें ‘अद्भुत अंडमान’ टूर पर, 7 दिन का शानदार पैकेज

रांची/डेस्क: अगर आप सर्दियों में किसी हसीन और शांत जगह घूमने का प्लान बना रहे है, तो आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है एक शानदार मौका. नवाबों के शहर लखनऊ से नवंबर 2025 में शुरू होने जा रहा है ‘अद्भुत अंडमान’ हवाई टूर पैकेज, जो यात्रियों को अंडमान-निकोबार की मनमोहक वादियों की सैर कराएगा.


कब और कितने दिनों का है टूर
यह टूर 6 रात और 7 दिन का होगा, जो 12 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक चलेगा. यात्रा की शुरुआत लखनऊ से फ्लाइट द्वारा होगी, जिसका हॉल्ट कोलकाता एयरपोर्ट पर रहेगा.


क्या-क्या देख सकेंगे यात्री?
इस पैकेज में यात्रियों को अंडमान के सबसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा-
पोर्ट ब्लेयर: कॉर्बिन्स कोव बीच, सेल्युलर जेल, लाइट एंड साउंड शो
हेवलॉक द्वीप: राधानगर बीच, कालापत्थर बीच
नील द्वीप: भरतपुर बीच, लक्ष्मणपुर बीच और प्राकृतिक पुल
इसके अलावा रॉस द्वीप और उत्तरी खाड़ी द्वीप भी टूर का हिस्सा होंगे.


रहने और खाने की सुविधा
यात्रियों के रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटलों में की जाएगी. वहीं पैकेज में खाना-पीना और स्थानीय परिवहन की पूरी सुविधा शामिल हैं.


कितना खर्च आएगा?
लखनऊ से इस हवाई टूर पैकेज की कीमत इस प्रकार रखी गई है: 
सिंगल ऑक्युपेंसी: 76,500 रूपए प्रति व्यक्ति
डबल ऑक्युपेंसी: 63,000 रूपए प्रति व्यक्ति
ट्रिपल ऑक्युपेंसी: 62,400 रूपए प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए: 57,700 रूपए (बेड सहित), 54,100 रूपए (बिना बेड)

Releated Posts

चीन ने नेपाल की गुजारिश पर तकनीकी सहायता के लिए नेपाल में सुरंग विशेषज्ञ भेजे

नेपाल के रसुवा जिले (भोटेकोशी क्षेत्र) में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और मलबे के बहाव के…

ByBynewstvlive.in Aug 29, 2026

नेपाल: चितवन में 229 अज्ञात शवों को आज एकसाथ दफनाया जाएगा

नेपाल के चितवन ज़िले से यह बेहद संवेदनशील और दुखद खबर है। आज वहाँ 229 अज्ञात शवों को…

ByBynewstvlive.in Aug 29, 2026

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक बंद रहेगा: पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी

🌊 होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी ने घोषणा की है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य अगली सूचना…

ByBynewstvlive.in Jun 11, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि ईरान में गिराए गए F-15E लड़ाकू विमान का लापता क्रू मेंबर….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि ईरान में गिराए गए F-15E लड़ाकू विमान का लापता…

ByBynewstvlive.in Apr 5, 2026
1 Comments Text
  • in777star says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Finding a spot that blends classic charm with modern speed was tough until I stumbled here. It really does feel like a shooting star lighting up my downtime. The games load instantly and the rewards feel genuinely earned rather than forced. My go to place whenever I need a reliable spark of excitement. in777star
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top
    Verified by MonsterInsights