• Home
  • BIHAR
  • नवादा में नामांकन पत्रों की जांच पूरी: पांच विधानसभा क्षेत्रों से 18 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द
Image

नवादा में नामांकन पत्रों की जांच पूरी: पांच विधानसभा क्षेत्रों से 18 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द

बिहार/डेस्क: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत नवादा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई. संवीक्षा के दौरान निर्वाची पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों, शपथ-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत जांच की. जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके नामांकन पत्रों को नियमानुसार अस्वीकृत किया गया.

सभी विधानसभा क्षेत्रों – नवादा, हिसुआ, रजौली, गोविंदपुर तथा वारिसलीगंज में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है.नाम वापसी की तिथि 23.10.2025 निर्धारित है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.

विधानसभा-वार की गई समीक्षा

1. 235 – रजौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र – नामांकन कुल 14, जिसमें 3 प्रत्याशियों (राकेश कुमार, मिथिलेश राजवंशी एवं गुड्डी कुमारी) के नामांकन पत्र नियमानुसार अस्वीकृत किए गए.

2. 236 – हिसुआ विधानसभा क्षेत्र – नामांकन कुल 15, जिसमें एक प्रत्याशी (एहतेशान कैसर) का नामांकन नियमानुसार अस्वीकृत किया गया.

3. 237 – नवादा विधानसभा क्षेत्र – नामांकन कुल 17, जिसमें 3 प्रत्याशियों (नरेश रविदास, प्रदीप प्रसाद एवं रंजीत शर्मा) के नामांकन पत्र नियमानुसार अस्वीकृत किए गए.

4. 238 – गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र – नामांकन कुल 17, जिसमें 7 प्रत्याशियों (कृतिपाल सिंह, मनोज कुमार, कमलेश प्रसाद, कमलेश कुमार, रामस्वरूप राजवंशी, जयनंदन दास एवं मो० इफ्तेखार अहमद) के नामांकन पत्र नियमानुसार अस्वीकृत किए गए.

5. 239 – वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र – नामांकन कुल 14, जिसमें 4 प्रत्याशियों (बब्लू मालाकार, सकलदेव यादव, गनौरी पंडित एवं महेश रविदास) के नामांकन पत्र नियमानुसार अस्वीकृत किए गए हैं.

Releated Posts

इरफान अंसारी का ऐलान – महागठबंधन सरकार नुसरत प्रवीण को देगी मनचाही नौकरी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (कांग्रेस विधायक, जामताड़ा से) ने 19 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया…

ByBynewstvlive.in Dec 20, 2025

पटना, बिहार: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “… मैं समझता हूं कि बिहार अगले 5 वर्ष में…

पटना, बिहार: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “… मैं समझता हूं कि बिहार अगले 5 वर्ष में…

ByBynewstvlive.in Nov 20, 2025

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “…यह बड़ी जिम्मेदारी है…..

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “…यह बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच और मुख्यमंत्री नीतीश…

ByBynewstvlive.in Nov 20, 2025

पटना, बिहार: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “लोगों में बहुत उत्साह था…

पटना, बिहार: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “लोगों में बहुत उत्साह था। बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं…

ByBynewstvlive.in Nov 20, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights