• Home
  • LATEST NEWS
  • EPF में आया बड़ा बदलाव, अब बिना डॉक्यूमेंट निकाल सकेंगे पूरा पैसा
Image

EPF में आया बड़ा बदलाव, अब बिना डॉक्यूमेंट निकाल सकेंगे पूरा पैसा


रांची/डेस्क: 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा राहत भरा कदम उठाया हैं. अब EPF सदस्यों को अपने अकाउंट से पूरा पैसा निकालने में आसानी होगी और इसके लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी. यह फैसला सोमवार को हुई केंद्रीय बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की मीटिंग में लिया गया. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बदलाव की जानकारी साझा की.

मीटिंग में लिए गए अहम फैसले
EPFO ने पुराने 13 नियमों को खत्म कर अब केवल तीन कैटेगरी में पार्शियल विड्रॉल की सुविधा दी हैं. ये कैटेगरी हैं:

  • आवश्यक जरूरतें – बीमारी और मेडिकल खर्च
  • शिक्षा और शादी
  • हाउसिंग और विशेष परिस्थितियां
  • शिक्षा के लिए अब 10 बार और शादी के लिए 5 बार निकासी की अनुमति होगी
  • मिनिमम सर्विस पीरियड 12 महीने कर दिया गया है


पैसा निकालने में आसानी

  • पहले प्राकृतिक आपदा, बेरोजगारी या महामारी जैसी परिस्थितियों में निकासी के लिए कारण बताना जरूरी था। अब यह झंझट खत्म हो गया हैं. 
  • सदस्यों को विशेष परिस्थितियों में बिना कारण बताए निकासी की सुविधा मिलेगी.
  • सदस्यों के खाते में हमेशा 25% मिनिमम बैलेंस रहेगा. इससे 8.25% ब्याज और कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा जारी रहेगा.
  • अब किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी, निकासी प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक होगी.
  • फाइनल सेटलमेंट की अवधि को 2 महीने से बढ़ाकर 12 महीने, और पेंशन निकासी की अवधि को 36 महीने कर दिया गया हैं.
  • मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में EPF सदस्यों के लिए जीवन को आसान और नियोक्ताओं के लिए कारोबार को सुगम बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा हैं.

Releated Posts

IIT-बॉम्बे कैंपस में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ कुत्ते पर हमले का खौफनाक मंजर

IIT-बॉम्बे के पवई कैंपस में शुक्रवार तड़के एक तेंदुआ घुस आया और स्टाफ हॉस्टल इलाके में मौजूद एक…

ByBynewstvlive.in Jun 20, 2026

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: रडार पर टिन्नू यादव और कैश काउंटिंग स्टाफ, बड़े एक्शन की तैयारी में SIT

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की SIT जांच में टिन्नू यादव और कैश काउंटिंग स्टाफ पर शिकंजा कसता जा…

ByBynewstvlive.in Jun 20, 2026

शिवसेना UBT ने संसदीय दल की बैठक में नहीं आए 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस भेजा

शिवसेना (UBT) ने दिल्ली में हुई संसदीय दल की बैठक में अनुपस्थित रहे 6 सांसदों को कारण बताओ…

ByBynewstvlive.in Jun 18, 2026

MP: ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन

भारत में ‘गरुडास्त्र’ लॉन्ग-रेंज 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल प्रदर्शन हाल ही में इन्फैंट्री स्कूल, महू (मध्य…

ByBynewstvlive.in Jun 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights