झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना
रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी तक ऐसे हालात बने रहने की संभावना है. 16 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है.
15 फरवरी तक मौसम में कोई बदलाव नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सोमवार शाम को प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया। रांची समेत कई हिस्सों में बारिश भी देखने को मिली. आज सुबह भी रांची में बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर आज और कल प्रदेश में देखने को मिलेगा. वहीं, 15 फरवरी से इसका असर कम होने की संभावना है। 16 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है।
इन जिलों में आज ओलावृष्टि हो सकती है
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 13 फरवरी यानी आज पलामू प्रमंडल में ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. रांची, हज़ारीबाग़, गुमला, रामगढ़, कोडरमा और लोहरदगा में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, रांची, पलामू, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा और लोहरदगा में बारिश की संभावना है.