INDIALATEST NEWSPOLITICS

‘हमें कुछ नहीं पता, हम जहां हैं वहीं हैं…’, चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर दी सफाई

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर कहा कि हमें नहीं पता कि क्या अफवाहें हैं, नहीं। अगर हमें खबर ही नहीं पता तो हम सच, झूठ का आकलन कैसे करेंगे? हमें कुछ नहीं पता… हम जहां हैं वहीं हैं।

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के राज्य में आगामी

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सोरेन फिलहाल हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में मंत्री हैं। कहा जा रहा है कि वे भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजनीतिक गलियारों में इस बात की अटकलें तेज हैं कि चंपई सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रोम भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

ध्यान रहे कि फरवरी 2024 में हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाना उतना ही नाटकीय था,

जितना कि पांच महीने बाद उन्हें पद से हटाना। हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद ही 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे ठीक पहले हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन 28 जून को जेल से रिहा हुए। बाद में उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद का रास्ता साफ करने के लिए चंपई सोरेन ने सीएम पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights