केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा में बर्तन शोर नहीं कर रहे हैं बल्कि गिर रहे हैं…
रांची, झारखंड: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा में बर्तन शोर नहीं कर रहे हैं बल्कि गिर रहे हैं, इससे भाजपा का क्या लेना-देना है। आपने(JMM) अपने संघर्ष काल के इतने बड़े नेता को महत्व नहीं दिया, उन्हें कार्यक्रम में नहीं जाने दिया, इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। अगर चम्पाई सोरेन अलग पार्टी बना रहे हैं तो वह स्वतंत्र हैं। वह अच्छे नेता हैं, पूर्व मुख्यमंत्री हैं। जिसने भी उनकी पोस्ट पढ़ी, उसका दिल दुखा कि कैसे एक संघर्षशील नेता का अपमान किया गया। अब अगर वे नई पार्टी बना रहे हैं तो उनका स्वागत है।”