POLITICS

वर्ष 1977 के चुनाव में बीएलडी के टिकट पर जीते दो राजनेता बने मुख्यमंत्री

पटना: बिहार में वर्ष 1977 में हुये लोकसभा चुनाव में भारतीय लोकदल (बीएलडी) के टिकट पर जीते दो राजनेता को मुख्यमंत्री बनने का भी सौभाग्य मिला।

वर्ष 1974 में भारत के बड़े किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने भारतीय लोक दल नाम से अपनी पार्टी बनाई थी, तब इसका चुनाव निशान ‘हलधर किसान’ था। आपातकाल के बाद 1977 में इंदिरा गांधी का मुकाबला करने के लिए कई नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों का विलय कराकर जनता पार्टी बनायी। जनता पार्टी को चुनाव चिन्ह नहीं मिल पाया था, जिसकी वजह से पार्टी ने ‘भारतीय लोक दल’ के चिन्ह हलधर किसान पर चुनाव लड़ा। जनता पार्टी की लहर में बिहार की 54 सीट में (बीएलडी) को 52 सीट मिली। इनमें से दो सीटों पर जीते सांसद बाद में बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुये। इनमें लालू प्रसाद यादव और सत्येन्द्र नारायण सिंह शामिल हैं। बीएलडी के टिकट पर लालू प्रसाद यादव ने छपरा संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामशेखर प्रसाद सिंह को पराजित किया। लालू प्रसाद ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार में ही उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली। इसके बाद श्री यादव ने छपरा सीट से दूसरी बार जनता दल के टिकट पर वर्ष 1989 में चुनाव जीता। श्री यादव वर्ष 1990 में पहली बार और वर्ष 1995 में दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री यादव वर्ष 2004 और वर्ष 2009 में भी सासंद बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights