झारखंड की राजनीति के दो बड़े नेताओं शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी का आज जन्मदिन…
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल 80 साल के हो गये
रांची/डेस्क: आज गुरुवार (11 जनवरी) को झारखंड अपने दो दिग्गज नेताओं का जन्मदिन मना रहा है. झारखंड की राजनीति के दो बड़े नेताओं शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी का आज जन्मदिन है.
शिबू सोरेन आदिवासियों के बड़े नेता हैं
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और दिशोम गुरु के नाम से मशहूर शिबू सोरेन गुरुवार, 11 जनवरी 2024 को 80 साल के हो गए हैं। शिबू सोरेन एक भारतीय राजनीतिज्ञ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को वर्तमान रामगढ़ जिले के नेमरा में हुआ था।
1977 में शिबू सोरेन ने राजनीतिक रणक्षेत्र में कदम रखा. वह 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. वह 1980 में पहली बार दुमका से सांसद बने। वह 8 बार दुमका से सांसद रह चुके हैं। वह दो बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। 2004 में वह केंद्रीय मंत्री भी बने। वह आदिवासियों के बड़े नेता हैं।
बाबूलाल फिलहाल झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष हैं.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी आज (11 नवंबर 2024) अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मराडी का जन्म 1958 में गिरिडीह के कोदाईबांका गांव में हुआ था. एक किसान परिवार में जन्मे बाबूलाल मरांडी ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के रूप में काम किया और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री बने।
1990 में बाबूलाल मरांडी को संथाल परगना की कमान सौंपी गयी. संगठन ने संथाल परगना का संगठन मंत्री बनाया. इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में दिशोम गुरु को हराया और अपनी एक अलग पहचान बनाई. साल 2000 में झारखंड अलग हुआ तो बाबूलाल मरांडी पहले मुख्यमंत्री बने. 2006 में मरांडी ने बीजेपी से अलग होकर अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा बनाई. 2020 में मोर्चा का भाजपा में विलय हो गया। आज झारखंड की राजनीति में बाबूलाल मरांडी का कद एक बड़े नेता के तौर पर देखा जाता है.