झारखंड में तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौत…
बुधवार को सिमडेगा जिले में बिजली गिरने से कम से कम तीन उभरते हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई। हालांकि, पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोलेबिरा क्षेत्र के तूतीकेल पंचायत में झापला आरसी स्कूल के पास एक मैदान में हुई, जब पीड़ित हॉकी खिलाड़ियों के मैच की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।