झारखंड का मौसम 6 मई से बदल जाएगा,बारिश होगी आंधी चलने के साथ वज्रपात भी होगा….
रांची: झारखंड का मौसम 6 मई से बदल जाएगा,बारिश होगी आंधी चलने के साथ वज्रपात भी होगा, राज्य के कई जिलों में 7 मई को ओला पड़ने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने दी।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 6 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है।