विवेकानंद महोत्सव समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती धूम धाम से मनाई गयी
By Sourav Ray.
रांची: भारत के प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु एवम् युवाओ के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के तौर पे पूरे भारत वर्ष मे बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाई गयी.राजधानी रांची के डोरंडा मे अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा के नेतृत्व मे विवेकानंद महोत्सव समिति द्वारा भव्य रूप से स्वामी विवेकानंद की जयंती का आयोजन किया गया. मौके पर रामकृष्ण मिशन के स्वामी अंतरानंद ने स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित कर श्रृदांजलि दी साथ ही साथ युवाओ को संदेश देते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्ग पर चले और देश के विकास मे अपनी एक अहम भूमिका निभाए. कार्यक्रम मे रांची विधायक सीपी सिंह, हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, मुख्य संरक्षक कुणाल आजमानी, वरिष्ठ समाजसेवी शंकर दुबे, संरक्षक राजीव चटर्जी, संरक्षक मुनचुन राय , वरिष्ठ सलाहकार प्रमोद मिश्रा, संरक्षक आलोक साहू , भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा नेत्री कुमुद् झा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रोमित् नारायण सिंह मौजूद रहे . कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी नीतीश मिश्रा,मीडिया प्रभारी सौरभ राय, महामंत्री नीतीश सिंह, संयोजक आशुतोष सिंह, निशांत चौहान, दुर्गेश यादव, कुशाग्र सिंह राजपुत , आरती गुप्ता, सलोनी श्रीवास्तव एवम् अन्य सदस्यो का अहम योगदान रहता है.