बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी का बयान…. देखें क्या कहा
लालू यादव का बयान की नीतीश कुमार का दिमाग खराब हो चुका है
अशोक चौधरी ने लालू यादव पर वार करते हुए कहा की किडनी ट्रांसप्लांट किसका हुआ है नीतीश जी का ?
लालू यादव द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए टिप्पणी पर बोले अशोक चौधरी
अशोक चौधरी ने कहा की राजनीति में बोलने का एक स्तर होना चाहीए। राजनीत का स्तर हम वैचारिक रूप से किसी से अलग हो सकते है।
लेकिन व्यक्तिगत किसी पर टिप्पणी करना ये राजनीति का अच्छी परंपरा नहीं है।
आज के राजनीत में जब नीतीश कुमार के साथ रहते है तो नीतीश चालीसा का पाठ करते है और जैसे ही हटिया वैसे ही व्यक्तिगत टिप्पणी करना सुरु।
अशोक चौधरी ने कहा की नीतीश कुमार जैसा एक भी व्यक्ति जो सुबह से शाम करता हो बिहार की राजनीत मे तो नाम बता दीजिए।
तेजस्वी यादव के जेडीयू के 2024 में समाप्ति वाले बयान पर बोले अशोक चौधरी
अशोक चौधरी ने कहा की मुंगेरी लाल के हसीन सपना देखन ख़राब बात थोड़ी है।
पीएम मोदी पर लालू यादव के असली हिंदू वाले बयान पर अशोक चौधरी ने कहा की आज बिहार में डेवलपमेंट ओरिएंटेड बात कोई नहीं करता है। विकास के बात पर बहस नहीं होके बस असली हिंदू नकली हिंदू यही अब बहस किया जा रहा है विपक्ष के द्वारा।
अशोक चौधरी ने कहा की प्रदेश कैसे आगे बढ़े कैसे बिहार का विकास हो इस पर तो बहस नहीं हो रहा है।
अशोक चौधरी ने कहा की 2005 के पहले वाला बिहार क्या था?
उस समय 24 हजार करोड़ का बिहार था और आज 2लाख 68 हजार करोड़ का बिहार हुआ। ये बिहार किसने बनाया । आज तक नीतीश जी पर न कोई भ्रष्टाचार का कोई आरोप है ना है कोई करप्शन का आरोप है और वैसे व्यक्ति पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे है।