समाजसेवी शंकर दुबे का स्वागत विवेकानंद महोत्सव समिति द्वारा किया गया
रांची: स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर राजधानी रांची मे विवेकानंद महोत्सव समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य तौर पे समाजसेवी शंकर दुबे ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रृद्दांजलि अर्पित की मौके पर विवेकानंद महोत्सव समिति के सदस्यो के द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. शंकर दुबे ने कहा सभी युवाओ को स्वामी विवेकानंद के बताए गए विचारो को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए तभी वोह सफल होंगे.
