संजीव कुमार को वन अधिकार अधिनियम (FRA) का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया…..
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार को वन अधिकार अधिनियम (FRA) का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया
RANCHI : वन विभाग ने वन अधिकार अधिनियम 2006 को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार को वन अधिकार अधिनियम (FRA) का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। इससे संबंधित आदेश झारखंड सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि संजीव कुमार का कार्य वन अधिकार अधिनियम 2006 के मानदंडों के अनुरूप वन प्रावधानों से संबंधित समन्वय स्थापित करना होगा।
साथ ही संबंधित प्रमंडल के अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार एवं सामुदायिक वन अधिकार के मामलों को समय पर प्राप्त करना होगा और उस पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुरूप वन प्रावधानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग के पक्ष एवं कार्य को सशक्त तरीके से दर्शाना भी जरूरी है।