INDIALATEST NEWS

झारखंड के इन 5 जिलों में लू का रेड अलर्ट, भट्टी की तरह तपेंगे ये जिले

Jharkhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार रांची में येलो अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि आज गर्म हवाएं चलने की संभावना है. चतरा और लातेहार जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा और पलामू जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है.

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश से मौसम थोड़ा सुहाना हुआ, लेकिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक तापमान गढ़वा में 45.6 डिग्री और सबसे कम रांची में 26.6 डिग्री रहा. बुधवार को पूरे राज्य में लू चलने की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बिहार से गुजरने वाली पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ का असर झारखंड में भी देखने को मिला, लेकिन बुधवार को इसका असर कम रहेगा. झारखंड में आज फिर लू का असर रहेगा, जिससे राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। यह स्थिति मानसून आने तक बनी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार रांची में येलो अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि आज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। चतरा और लातेहार जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा और पलामू जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी है, वहां के लोग सावधान रहें और सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस समय लू लगने की संभावना अधिक है। लू जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए इस चेतावनी को हल्के में न लें।

आज संभावित अधिकतम तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तथा पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तापमान रहेगा। इसलिए झारखंड के लोगों को आने वाले दिनों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर उन जिलों में जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। लू से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें और गर्मी के मौसम में बाहर निकलने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights