रांची की बेटी ने किया नाम रौशन: जैक बोर्ड 12 वीं साइंस की जिला टॉपर सह राज्य में चौथी रैंक लाने वाली जिया श्रीवास्तव को रमेश सिंह द्वारा किया गया सम्मानित
रांची: शनिवार के दिन जैक बोर्ड द्वारा इंटर के साइंस और कॉमर्स का परिणाम घोषित किया गया। इस बार के परिणाम में भी लड़कियां आगे रही इसी बीच राजधानी रांची स्थित लोहराकोचा निवासी जिया श्रीवास्तव ने साइंस में जिला टॉप किया है साथ ही साथ राज्य में उन्हें चौथी रैंक हासिल हुई है। इसी बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने जिया के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और प्रोत्साहित किया आगे पढ़ाई बढ़ चढ़कर करने साथ ही साथ जिया के परिजनों की भी सहराना की।
एक पिता के संघर्ष का फल बेटी ने टॉप कर दिया है- रमेश सिंह
ज्ञात हो कि जिया श्रीवास्तव के पिता टिफिन सर्विस चलाकर अपने संघर्ष के दम पर अपने बेटी को पढ़ाया। इसी कड़ी में रमेश सिंह ने पिता के सोच और संघर्ष की सहराना करते हुए कहा एक पिता के संघर्ष का फल उनकी बेटी ने टॉप कर दिया है। जिया का अच्छा प्रदर्शन हम सभी रांची वासियों के लिए गौरवान्वित छन है। जिया को देखकर दूसरे बच्चे भी जागरूक होंगे और पढ़ाई कर अपना परिवार और शहर का नाम रौशन करेंगे।
