रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस कर्मियो के साथ मनाई होली, फगुआ गाकर दी शुभकामनाएं
Report by Sourav Ray
रांची: होली का आयोजन राजधानी रांची के विभिन्न इलाको मे हो रहा है आम जनता के साथ रांची पुलिस भी होली के रंग मे रंग चुके है. रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के आवास मे प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली का आयोजन किया गया. रांची के तमाम पुलिसकर्मी उत्साहित नजर आए एकजुटता के साथ होली के त्यौहार को मनाया गया.
राजधानी रांची मे लोग उत्साह के साथ शांति पूर्वक होली मना रहे है इसका श्रेय रांची पुलिस को जाता है. त्यौहार के दौरान ड्यूटी के साथ पुलिस कर्मी होली मनाते हुए नजर आए. दर्शल प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे सभी पुलिस कर्मी उत्साह और उमंग के साथ होली मनाते हुए नजर आए. फगुआ का गीत रांची SSP समेत SDO उत्कर्ष कुमार, ADM एडम लॉ एंड ऑर्डर रांची राजेश्वर नाथ आलोक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारीयो द्वारा गुनगुनाया गया जो होली का उत्साह दुगना कर दिया.
SSP चंदन कुमार सिन्हा ने फगुआ गीत गाकर होली की शुभकामनाएँ दी
जनता के लिए सदैव तत्पर रहने वाले रांची के पुलिस कर्मी समय निकालकर होली के त्यौहार को खुशी खुशी मनाते हुए नजर आए दर्शल रांची SSP चंदन सिन्हा के आवास मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली के मौके पर SSP चंदन कुमार सिन्हा भी खुद को रोक नही पाए परंपरा के अनुशार उन्होंने खुद फगुआ गीत गाया जो की सभी पुलिसकर्मीयो के उत्साह को बढ़ाने का काम किया. फगुआ गीत गाकर रांची SSP ने शुभकामनाएं दी मीडिया से बातचीत के दौरान भी उन्होंने फगुआ गीत के जरिये कहा होली हो या रामनवमी या विधानसभा चुनाव फिर सावन महिना पुलिस को छुटी नही मिलती है जनता के लिए पुलिस हमेशा उपलब्ध है रांची की जनता ना घबराये रांची पुलिस उनके सुरक्षा के लिए तत्पर है.