रांची एसडीओ उत्कर्ष कुमार द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 मे कार्यरत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
By Sourav Ray
रांची: रांची एसडीओ उत्कर्ष कुमार के द्वारा विगत विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी निर्वाचन शाखा, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया|
अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक ,कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की| सम्मानित कर्मचारियों ने इस सम्मान को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
