प्रधानमंत्री ने झारखंड से देश को छह वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी
रांची,15 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आज झारखंड की राजधानी रांची से टाटानगर-पटना समेत छह वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी।
प्रधानमंत्री ने रांची से ऑनलाइन इन छह बंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जब वह रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे तब एक बहन ने उन्हें जावा दिया ।उन्होंने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए करमा पर्व के लिए झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी। प्रकृति के साथ नहीं देने के कारण कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाने के कारण प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों से क्षमा मांगी है। उन्होंने झारखंड के लोगों को सभी विकास कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के 50 से ज्यादा स्टेशनों का कायाकल्प हुआ है और उत्तर भारत में रेल कनेक्टिविटी बढ़ी है। उन्होंने 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई- जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किया।

