पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची में साढ़े 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी रविंद्र राणा को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया…
रांची पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची में साढ़े 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी रविंद्र राणा को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने एक शख्स से रुपये उधार लिए थे, लेकिन उसे बाउंस चेक सौंपकर वहां से भाग गया। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रविंद्र राणा ने रांची के सुखदेव नगर इलाके में एक दुकान चलाता था। उसने शैलेंद्र कुमार पाठक नाम के एक कारोबारी से इलेक्ट्रिकल तार खरीदने के लिए पैसे लिए थे।
काफी दिन बीत जाने के बाद जब शैलेंद्र कुमार पाठक ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी मोबाइल बंद कर मुंबई फरार हो गया था। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र राणा को उसकी दुकान से ही गिरफ्तार कर रांची लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया है
