पद्मश्री सिमोन उरांव बीमार रहे है, उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंची NCST की सदस्य डॉक्टर आशा लकडा
Report by Sourav Ray
रांची: पद्मश्री सिमोन उरांव इन दिनों बीमार चल रहे हैं इसी कड़ी मे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डा. आशा लकड़ा ने बेड़ो स्थित उनके पैतृक आवास पर मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से पिछले दिनों पद्मश्री सिमोन उरांव का पेंशन बंद होने व खाद्य सुरक्षा योजना के तहतमिलने वाले राशन की सुविधा बंद किए जाने की जानकारी भी ली।
- अधिकारियों को निर्देश दिया गया
संबंधित अधिकारियों को डॉक्टर आशा लकडा ने निर्देश दिया है की पद्मश्री सिमोन उरांव को किसी भी प्रकार की मुश्किल ना हो. प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि पांच मार्च तक पद्मश्री सिमोन उरांव को पेंशन व राशन से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी।
बेड़ो प्रखंड के स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, बारीडीह का भी निरीक्षण किया
बेड़ो प्रखंड के स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई प्रकार की खामियां मिली। डा. आशा लकड़ा ने बताया कि विद्यालय भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी है। छात्रों के कक्षा में न तो बेंच-डेस्क की सुविधा है और ना ही दरी की। छात्र जिस कमरे में पढ़ाई करते हैं वहीं सोते भी हैं। बेंच-डेस्क के अभाव में विद्यालय में छात्र अपने-अपने बिस्तर पर ही बैठकर पढ़ाई करते हैं। छात्रावास में बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन भी नहीं परोसा जा रहा है। रसोई घर की स्थित भी बहुत ही दयनीय है। रसोईया कीचड़नुमा रसोई घर में भोजन पकाती है। इससे छात्रों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता
है। रसोई घर के नाम पर सिर्फ टीन का शेड है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासी समाज के संरक्षण व संवर्द्धन का काम करती है।