बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 74वे जन्मदिन के अवसर पर झारखंड के कार्यकर्ता उत्साहित, केक काटकर मनाया जन्मदिन
Report by Sourav Ray
रांची: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के 74वे जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश जदयू के नेताओ मे खाशा उत्साह देखा गया. राजधानी रांची मे जदयू के प्रदेश कार्यालय मे राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया.
प्रदेश जदयू मे नए नेताओ का स्वागत किया गया
बिहार के मुख्यमंत्री आज 74 वर्ष के हो गए इस अवसर बिहार के साथ झारखंड मे भी जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष आयोजन किया गया.
समारोह की शुरुआत में नीतीश कुमार के योगदान और उनके विकास और सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण की सराहना की गई। इस आयोजन के तहत नए जदयू झारखंड के पदाधिकारियों का स्वागत हुआ.
प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने समारोह के दौरान अपने संबोधन मे कहा की झारखंड वह नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अत्यधिक अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, “आज का दिन हमारे संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, और हम सभी नए पदाधिकारियों का सादर स्वागत करते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक बड़े सदस्य अभियान की शुरुआत की घोषणा की, जो झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान पार्टी को मजबूत करेगा और जदयू झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा।
विधायक सरयू रॉय ने पार्टी को मजबूत करने को लेकर दिया संदेश
जदयू झारखंड के एक लौते विधायक सरयू रॉय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड में जदयू बहुत जल्द और तेज़ी से विकसित होगा। उन्होंने पार्टी की शक्ति को बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने के लिए सभी पदाधिकारियों से लगातार मेहनत करने की अपील की.
बिहार चुनाव मे झारखंड जदयू की भी अहम भूमिका रहेगी
बिहार मे विधानसभा चुनाव कुछ महिनो के अंदर होने वाले है जिसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों के द्वारा तैयारिया अभी से शुरू कर दिया गया है. बिहार मे जदयू एक अहम पार्टी है वर्तमान मे सरकार मे मुख्य राजनीतिक दल के तौर पे है ऐसे मे झारखंड प्रदेश के नेताओ पे भी नजर है चूंकि झारखंड बिहार से जुड़ा हुआ राज्य है. प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खिरू महतो ने कहा निश्चित तौर पे बिहार विधानसभा चुनाव मे झारखंड जदयू एक अहम भूमिका निभायेगा यहा के तमाम नेता बिहार मे चुनावी प्रचार करते हुए दिखेंगे.
इस अवसर पर धर्मेन्द्र तिवारी (वरिष्ठ नेता), पी.एन. सिंह (उपाध्यक्षश्री सौमेन दत्ता (महासचिव सह प्रवक्ता), आशीष शीतल मुंडा (महासचिव), मीर अशरार (प्रदेश कार्यकारी समिति), को झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष माननीय खीरु महतो द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देने के लिए था।
कार्यक्रम में ये हुए शामिल
• खीरु महतो (प्रदेश अध्यक्ष, सांसद-राज्यसभा)
• सरयू रॉय (विधायक)
• धर्मेन्द्र तिवारी (वरिष्ठ नेता)
• पी.एन. सिंह (उपाध्यक्ष)
• डॉ. अफताब जमील (प्रदेश उपाध्यक्ष)
• सौमेन दत्ता (महासचिव सह प्रवक्ता)
• सागर कुमार (प्रदेश प्रवक्ता)
- संजय सिंह (प्रदेश महासचिव)
• आशीष शीतल मुंडा (महासचिव)
• श्रवण कुमार (प्रदेश महासचिव)
• भगवान सिंह (प्रदेश महासचिव)
• लालचंद महतो (प्रदेश सचिव)
• मीर अशरार (प्रदेश कार्यकारी समिति)
• अखिलेश राय (महानगर अध्यक्ष)
• अशोक शर्मा
• धनंजय सिन्हा