INDIALATEST NEWSPOLITICS

Narendra Modi के शपथ ग्रहण समारोह के बाद लंदन जाएंगे Nitish Kumar, फिर कौन चलाएगा बिहार?

Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बिहार के सीएम Nitish Kumar लंदन जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद Nitish Kumar लंदन जाएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जब Nitish Kumar लंदन जाएंगे तो बिहार को कौन चलाएगा?

दरअसल, सीएम Nitish Kumar बुधवार 5 जून 2024 को एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली गए थे। बैठक के बाद Nitish Kumar को पटना लौटना था। लेकिन वे दिल्ली में ही रुक गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक बार फिर लंदन जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम Nitish Kumar मंगलवार यानी 11 जून को लंदन के लिए रवाना हो सकते हैं. 28 जनवरी को बिहार में एनडीए खेमे में लौटने के बाद Nitish Kumar 7 मार्च 2024 को लंदन गए थे. तब बिहार सरकार का मंत्रिमंडल गठित नहीं हुआ था. अब एक बार फिर वे लंदन जा रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद ही वे लंदन जाएंगे. तब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सकता है. यहां जानने वाली बात यह है कि 7 मार्च 2024 को जब वे लंदन गए थे, तब उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माना जा रहा है कि इस बार भी संजय झा Nitish Kumar के साथ लंदन जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि सीएम Nitish Kumar इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि लंदन जाने से पहले Nitish Kumar अपना प्रभार बिहार के मुख्य सचिव को सौंप देंगे. उनकी अनुपस्थिति में वे ही यही काम देखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights