INDIALATEST NEWS

मुंबई की महिला ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया: सांसद निशिकांत दुबे

रांची: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि अपराधी जेल से गोड्डा की राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं. हेमंत सोरेन और उनके गुर्गे जेल से बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं, इसके साथ ही दुबे ने ईडी से जेल की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की. निशिकांत दुबे ने यह भी कहा है कि एक बार फिर मुंबई से हेमंत सोरेन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा कि मुंबई के होटल ताज में हेमंत सोरेन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. 2013 में जिस महिला ने हेमंत सोरेन पर रेप का आरोप लगाया था, उसने 15 दिन पहले फिर से हेमंत सोरेन पर केस दर्ज कराया है.

दुबे ने एक्स पर ट्वीट कर बड़ा बयान दिया
निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा है कि ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ मुंबई की एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है, यह मामला 2013 का है जब वह मुंबई के मुख्यमंत्री थे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 164 में मजिस्ट्रेट के सामने पेश होकर केस दर्ज कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights