Kanchanjunga Express: हादसे का शिकार कंचनजंगा ट्रेन पहुंची किशनगंज, यात्रियों ने बयां किया उस खौफनाक मंजर का दर्द
Kanchanjunga Express Accident: यात्रियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8.45 बजे हुआ। कंचनजंगा एक्सप्रेस बेहद धीमी गति से चल रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ जोरदार झटका लगा और सभी यात्री अपनी सीटों से नीचे गिर पड़े। बाद में तीन और झटके महसूस किए गए।
Kanchanjunga Express Accident: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हादसे का शिकार हुई कंचनजंगा ट्रेन मंगलवार (18 जून) शाम को किशनगंज पहुंची। रेलवे स्टेशन पर भूखे-प्यासे यात्रियों को रेलवे प्रशासन की ओर से भोजन और पानी की सुविधा मुहैया कराई गई। खाना खाने के बाद यात्रियों ने उस खौफनाक मंजर का दर्द बयां किया। उस घटना को याद कर उनकी आंखों में आंसू आ गए। यात्रियों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8.45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 7 किलोमीटर दूर रंगापानी और निजबारी स्टेशनों के बीच हुआ। ट्रेन के चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
यात्रियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को मौके पर छोड़कर ट्रेन सोमवार दोपहर 12.40 बजे सियालदह के लिए रवाना हुई, जो मंगलवार सुबह 04.24 बजे किशनगंज स्टेशन पहुंची। रेल प्रशासन की ओर से भोजन व पेयजल नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। यात्रियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 8.45 बजे हुई। कंचनजंगा एक्सप्रेस काफी धीमी गति से चल रही थी। इसी बीच तेज आवाज के साथ जोरदार झटका लगा और सभी यात्री अपनी सीट से नीचे गिर पड़े। बाद में तीन और झटके महसूस किए गए। यात्रियों ने बताया कि शुरुआत में यात्रियों में आग लगने की अफवाह फैली, लेकिन बाद में पता चला कि मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस एक ही ट्रैक पर आ गई थी। मालगाड़ी ने सिंगल को तोड़ते हुए पीछे से यात्री ट्रेन को टक्कर मार दी थी।
यात्रियों ने बताया कि घटना के बाद का दृश्य काफी भयावह था। स्थानीय व रेल प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को निकाला जा रहा था। कुछ शवों को बैग में भरकर बाहर निकाला गया। घटना के बाद जिला प्रशासन किशनगंज की ओर से आपदा नियंत्रण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को एंबुलेंस और दवा आदि के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्थिति पर नजर रखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस संबंध में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
Helpline Numbers
Katihar Help Desk Number- 6287801805, 09002041952, 9771441956
Aluabari Road Help Desk Number- 8170034235
Kishanganj Help Desk Number- 7542028020 and 06456-226795
District Disaster Centre-06456-225152