INDIALATEST NEWSPOLITICS

झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली की बैठक संपन्न, सदस्या अभियान और पंचायत व प्रखंड समितियों के गठन पर हुई चर्चा :

By Sourav Ray

रांची:झामुमो केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नव चयनित रांची जिला संयोजक मंडली की एक आवश्यक बैठक राजधानी रांची स्थित सर्किट हाउस मे संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस बैठक मे रांची जिला संयोजक मंडली के सदस्य अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, पवन जेडीया, धर्मेंद्र सिंह, जयवंत तिग्गा, नयनतारा उरांव, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, संध्या गुड़िया शामिल हुए। बैठक मे केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला की एक विस्तारित बैठक दिनांक 25 जनवरी 2025 को होना तय किया गया।

जिसमे रांची जिला के सभी स्तर के नेता व कार्यकर्ता, प्रखंड व पंचायत एवं महानगर के वार्डों के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक मे सदस्यता अभियान को और तेज कर पार्टी द्वारा तय लक्ष्य को पूरा करने हेतु रणनीति बनाई गई और पंचायत व प्रखंड समितियों के गठन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही पूरे जिले मे सदस्यता अभियान और शिविरों के माध्यम से नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights