झामुमो ओरमांझी प्रखंड संयोजक मंडली का हुआ गठन
Report by Sourav Ray
रांची: झारखंड की सतारूड दल झामुमो राज्य के विभिन्न छेत्रो मे सदस्यता अभियान चला रही है इसी कड़ी मे झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली की बैठक संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी के अध्यक्षता मे ओरमांझी,बरवे स्थित वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू पार्क मे संपन्न हुई।
इस बैठक मे मुख्य रूप से झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा, और मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, बीरू तिर्की, जनक नायक, बीरू साहू, कलाम आजाद, मंटू लाला, रमेश साहू, तालकेश्वर महतो, विलयम रिचर्ड लकड़ा, हारून रशीद, जहूर मियां, कांके प्रखंड संयोजक प्रमुख अनगड़ा प्रखंड संयोजक प्रमुख जगेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, सुजीत कुजूर, परवेज आलम, राजेश सिंह, नवीन तिर्की, महादेव मुंडा, जमल मुंडा, चामू बेक, मो इरफान, लाडले खान, लक्ष्मण राम, राकेश, मोजाहिद, हसनैन मुजीबी, अतिकुर रहमान, रंथू उरांव, कलाम, हरीश महतो, अन्य शामिल हुए।
बैठक का संचालन रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता ने किया। बैठक मे झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के द्वारा सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय 18 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया। जिसके संयोजक प्रमुख नागेश्वर महतो को बनाया गया। नवगठित ओरमांझी प्रखंड संयोजक मंडली मे हारून रशीद, कुदूस अंसारी, जहूर अंसारी, नरेश यादव, अशोक मुंडा, मकबूल अंसारी, दीपक मुंडा, कलाम अंसारी, मुमताज आलम, रिजवान अंसारी, संजय टोप्पो, असलम अंसारी, सुरेश महतो, कालीचरण मुंडा, सत्यदेव ठाकुर, अजय करमाली, धनेश्वर महतो को सदस्य बनाए गए। एवं निर्देश दिया गया कि नवगठित प्रखंड संयोजक मंडली पंचायतों का गठन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय समय सीमा मे कर जिला संयोजक मंडली को सूचित करेंगे।*
इस अवसर पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा इस बैठक मे प्रखंड और पंचायतों से आए हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का मै जिला संयोजक मंडली की ओर से अभिनंदन करता हूं जोहार करता हूं। साथियों जैसा कि आपको पता है झारखंड मुक्ति मोर्चा का हर तीन वर्षों मे सांगठनिक प्रक्रिया के तहत समितियों का गठन होता है और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक मंडली का जिले के सभी प्रखंडों का दौरा चल रहा है, इसी क्रम मे हम आज ओरमांझी प्रखंड मे बैठक कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य संगठन को गांवों से शहर तक मजबूत करने का है। हमारे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी ने राज्य के लिए जो संघर्ष किया वो हमारे लिए प्रेरणा है। और हमारे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमे सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाना है। पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। हमे रांची जिला की उपस्थिति को मजबूत करना है, जिला संयोजक मंडली की ओर से हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि जो भी पंचायत सबसे ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ेंगे उनको 10 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
इस असवर पर पार्टी से जुड़ने वाले नए सदस्यों को जिला संयोजक मंडली के सदस्यों और पार्टी के नेतागणों द्वारा पार्टी का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया गया।
