Jharkhand: Hemant Soren की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई गई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुए पेश
Jharkhand Hemant Soren: रांची में PMLA की विशेष अदालत ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। यानी वे 11 जुलाई तक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रहेंगे।
रांची: रांची में PMLA की विशेष अदालत ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। यानी वे 11 जुलाई तक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रहेंगे। वे गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए और उसके बाद न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई।
जमीन घोटाले के इस मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मो. सद्दाम, झामुमो नेता अंतु तिर्की, रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मचारी तापस घोष, संजीत कुमार समेत अन्य आरोपी भी गुरुवार को कोर्ट में ऑनलाइन पेश हुए और उनकी हिरासत भी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई। बता दें कि रांची के बड़गाईं अंचल में साढ़े आठ एकड़ जमीन की अवैध खरीद के मामले में ईडी ने Hemant Soren को 31 जनवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में हैं। मामले में अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में Hemant Soren ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने 13 जून को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
ये भी पढ़ें : मेदिनीनगर: CNI चर्च की खिड़कियों से लटकता मिला युवक का शव…