INDIALATEST NEWSPOLITICS

Jharkhand Congress: ​​विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव, केशव महतो बने प्रदेश अध्यक्ष

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ा फेरबदल हुआ है. केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वे झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की जगह लेंगे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही झारखंड में कांग्रेस विधायक दल का नेता भी चुना गया है. रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है.

नई नियुक्ति को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणु गोपाल की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है.

इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के काम की भी सराहना की जा चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले राजेश ठाकुर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष थे, जिन्हें 25 अगस्त 2021 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अब उन्हें हटाकर केशव महतो कमलेश को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है.

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है.

रामेश्वर उरांव से पहले आलमगीर आलम कांग्रेस विधायक दल के नेता थे. आलमगीर आलम फिलहाल जेल में बंद हैं. पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से केशव महतो को यह जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि झारखंड कांग्रेस संगठन में फिलहाल दो ही बदलाव किए गए हैं. इसके बाद अभी किसी नाम पर चर्चा नहीं है. राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights