Jharkhand Cabinet: घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, चंपई कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी
Jharkhand Cabinet: चंपई कैबिनेट की बैठक में झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी के गठन को मंजूरी दी गई। साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए इसका गठन किया जा रहा है। राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई वेतनमान बढ़ाया गया। झारखंड खेल संवर्ग 2024 का भी गठन किया जाएगा।
Jharkhand Cabinet: चंपई सोरेन सरकार ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली की जगह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने को मंजूरी दे दी है। इससे 35 से 40 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इससे हर महीने 21.7 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा। सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री आबुआ स्वास्थ्य योजना शुरू की जाएगी। इसके अलावा 28 जून को झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
झारखंड कैबिनेट की बैठक में सहजानंद से जज कॉलोनी तक करीब 3 किलोमीटर लंबे फोरलेन एलिवेटर रोड के निर्माण को मंजूरी मिली। लोक नायक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग परिसर में हाई सिक्यूरिटी जेल के निर्माण के लिए 97.73 करोड़ रुपये स्वीकृत। विशेष मुआवजा योजना के तहत झारखंड के सभी पुलिसकर्मियों को मुठभेड़ के दौरान शहीद होने पर 60 लाख रुपये दिए जाएंगे तथा घायल होने पर इलाज और एयर एंबुलेंस का पूरा खर्च उन्हें वहन करना होगा। चंपई कैबिनेट की बैठक में झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी के गठन को मंजूरी दी गई। साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए इसका गठन किया जा रहा है। राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई वेतनमान बढ़ाया गया। झारखंड खेल संवर्ग 2024 का भी गठन किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीएम फेलोशिप योजना का लाभ मिलेगा। सचिव वंदना दादेल ने बताया कि वर्तमान में 33 लाख 44 हजार लाभुकों को लाभ मिल रहा है।
जेवीबीएनएल के घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। वहीं, राज्य सरकार पर प्रतिमाह 21.7 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। अब तक 41.4 लाख उपभोक्ता 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे थे। मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव एवं संचालन योजना के लिए 116 करोड़ रुपये स्वीकृत। सचिव वंदना दादेल ने बताया कि मुख्यमंत्री बहन बेटी माई कुई स्वालंबन प्रोत्साहन योजना को मंजूरी। 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाएंगे। 5500 करोड़ का वार्षिक अनुमानित बजट स्वीकृत किया गया है। अनुमानित 45 लाख लाभार्थी झारखंड की महिलाओं को लाभांवित करेंगे। सहजानंद से जज कॉलोनी तक करीब 3 किलोमीटर फोरलेन एलिवेटर रोड के निर्माण के लिए 430.75 करोड़ रुपये स्वीकृत।