दो चुनावों के बीच 6 साल का अंतर कैसे? सीता मुर्मू सोरेन के उम्र विवाद पर कांग्रेस एजेंट अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल
सीता मुर्मू सोरेन के नामांकन पर सवाल: उम्र में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस एजेंट अजहरुद्दीन ने की नामांकन रद्द करने की मांग
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. इरफ़ान अंसारी के चुनाव एजेंट अजहरुद्दीन ने जमताड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचि पदाधिकारी को एक आपत्ति पत्र सौंपा। इस आपत्ति में बताया गया है कि सीता मुर्मू सोरेन, जो 2019 में जामा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थीं और 2024 में जमताड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं, उनके दोनों चुनावी हलफनामों में उनकी उम्र में 6 वर्ष का अंतर दर्ज है। यह अंतर संदेह को जन्म देता है कि दी गई जानकारी की प्रामाणिकता में असंगतियां हो सकती हैं।
अजहरुद्दीन ने निर्वाचि पदाधिकारी(RO) से मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया और अनुरोध किया कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो उम्मीदवार सीता मुर्मू सोरेन का नामांकन रद्द किया जाए। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। उपायुक्त जामताड़ा और आब्जर्वर को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।
