INDIALATEST NEWSPOLITICS

Hemant Soren: क्या Hemant Soren फिर से संभालेंगे कमान? 3 जुलाई को होगी सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren जेल से बाहर आ गए हैं। अब वे विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं। Hemant Soren ने बुधवार (3 जुलाई) को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। जिसके बाद बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सीएम Hemant Soren ने 3 जुलाई को अपने आवास पर राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और सत्तारूढ़ गठबंधन के शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य में मौजूदा सरकार के स्वरूप और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। पांच महीने जेल में रहने के बाद Hemant Soren 28 जून को जमानत पर रिहा हुए थे। इसके बाद सत्तारूढ़ गठबंधन की यह पहली बड़ी बैठक है। विधायकों को भेजी गई सूचना में बताया गया है कि इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी।

इससे पहले बतौर सीएम Hemant Soren ने 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की थी और अपनी अनुपस्थिति में चंपई सोरेन को गठबंधन का नया नेता घोषित किया था। सभी ने एक मत से उनके फैसले को स्वीकार किया था। पांच महीने के दौरान सरकार चलाने के दौरान चंपई सोरेन ने Hemant Soren के प्रति पूरी निष्ठा भी दिखाई है। वे जेल में बंद Hemant Soren से लगातार मुलाकात कर निर्देश लेते रहे हैं। चंपई सोरेन कई मौकों पर खुद को हेमंत पार्ट-टू बता चुके हैं। अब जबकि Hemant Soren को नियमित जमानत मिल गई है, तो सवाल उठ रहा है कि क्या वे फिर से सीएम की कुर्सी संभालेंगे? 3 जुलाई को गठबंधन की बैठक में कुछ विधायक इस मुद्दे को उठा सकते हैं।

हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना ​​है कि Hemant Soren तीन-चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव तक चंपई सोरेन को बदलने का जोखिम नहीं उठा सकते, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं और जनता में गलत संदेश जा सकता है। वहीं, माना जा रहा है कि गठबंधन की बैठक में Hemant Soren को सरकार के मंत्रिमंडल में खाली दो सीटों पर मंत्री बनाने, चुनाव के दौरान सीटों के तालमेल और चुनावी रणनीति पर बड़े फैसले लेने का अधिकार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights