हेमंत सोरेन को मिली जमानत, बिहार का सियासी पारा चढ़ा, जेडीयू नेता ने कही ये बड़ी बात
JDU News: नीरज कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है, यह न्यायपालिका का फैसला है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन को उनके खिलाफ लगे आरोपों से बरी नहीं किया है। आदिवासी समुदाय के लोग अपने जल-जीवन-जंगल के लिए लड़ते हैं और उनके नेता माल बटोरने में लगे रहते हैं।
बिहार: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। उनकी जमानत पर बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का कहना है कि कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है, बरी नहीं किया है।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है, यह न्यायपालिका का फैसला है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन को उनके खिलाफ लगे आरोपों से बरी नहीं किया है। आदिवासी समुदाय के लोग अपने जल-जीवन-जंगल के लिए लड़ते हैं और उनके नेता माल बटोरने में लगे रहते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कम से कम इस्तीफा तो दे दिया, लेकिन उनके गठबंधन के केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में हैं, लेकिन अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है; उन्होंने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है।
जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने याचिका पर तीन दिनों की बहस और सुनवाई पूरी करने के बाद 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जमीन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था। तब से वे न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं।