CRIMEINDIALATEST NEWSPOLITICS

पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता टाइगर अनिल महतो की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

रांची: झारखंड में क्राइम रेट बढ़ चुका है राजधानी रांची की बात करे तो लगातार हत्या की वारदाते सामने आ रही है। एक बार फिर कांके से एक घटना सामने आई जो पूरे छेत्र में हड़कंप मचा दिया है।पूर्व जिला परिषद सदस्य टाइगर अनिल महतो की निर्मम हत्या कर दी गई है जिसके बाद से राजधानी में हल चल तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइगर अनिल महतो आम दिनों की तरह आज भी कांके चौक में अपने कार्यों में व्यस्त थे ठीक उसी बीचसाइकिल में अज्ञात युवक पहुंचे और अंधा धुन फायरिंग कर दी जिस कारण उनके सिर पे गोली लगने से मौत हो गई। कांके चौक में काफी लोगों की भीड़ रहती है उसके बावजूद भी घटना को अंजाम दे दिया गया। अनिल महतो के गोली लगने से छेत्र मे हड़कंप मच चुका है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है।

आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा कांके चौक को जाम कर दिया गया है


घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है आक्रोशित ग्रामीणों ने कांके चौक को जाम कर दिया है। ग्रामीणों के द्वारा प्रशाशन से मांग की जा रही है जल्द से जल्द दोषियों को चिह्नित कर सजा दी जाए।

अपराधी बेलगाम है और सरकार प्रशासन पंगु हो चुका है- संजय सेठ

टाइगर अनिल महतो की हत्या पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि यह घटना हतप्रभ करने वाली है कांके चौक पर दिनदहाड़े वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या हो जाती है। बीच चौराहे पर अपराधी गोली मार के चल देते हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पैर हाथ धरे बैठा रह जाता है। राजधानी रांची में पुलिसिंग पूरी तरह फेल हो चुकी है। अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खौफ समाप्त हो चुका है। इस घटना ने एक बार फिर से प्रमाणित कर दिया कि शहर में कोई सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights