LATEST NEWS

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत ने रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया

रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुखदेव भगत ने मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. सुखदेव भगत ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर. उन पर लोक सेवकों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है.

28 दिसंबर 2018 को नगर परिषद लोहरदगा के कार्यपालक पदाधिकारी गंगा राम ठाकुर ने सुखदेव भगत समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वर्ष 2022 में केस के आईओ (अनुसंधानकर्ता) ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया. कोर्ट ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights