Dhanbad News: Dhanbad में इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, विधायक राज सिन्हा ने घटना पर जताया दुख
Dhanbad News: Jharkhand के Dhanbad में इंजीनियरिंग के छात्र 21 वर्षीय अमरदीप भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह शुक्रवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा-दामोदरपुर में लॉ कॉलेज के पास झाड़ी में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
Dhanbad: Jharkhand के Dhanbad में इंजीनियरिंग के छात्र 21 वर्षीय अमरदीप भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह शुक्रवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा-दामोदरपुर में लॉ कॉलेज के पास झाड़ी में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत Dhanbad के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Dhanbad शहर के मनईटांड़ निवासी अमरदीप इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था। सूचना मिलने पर उसके घर के लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार गुरुवार की देर शाम मोबाइल पर किसी का कॉल आने के बाद अमरदीप घर से बात करते हुए निकला था। इसके बाद रात को वह वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद मिला।
अमरदीप को कई गोलियां मारी गईं,
शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। अमरदीप को कई गोलियां मारी गई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद हो सकता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। इसके बाद इस मामले की जांच को दिशा मिलने की उम्मीद है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर Dhanbad के भाजपा विधायक राज सिन्हा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने Dhanbad पुलिस के अधिकारियों से कहा कि हत्या मामले की जांच की जाए और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।