INDIALATEST NEWSSPORTS

CSK vs MI: चेन्नई की धमाकेदार गेंदबाजी ने मुंबई को 155 पर रोका, रोहित शर्मा फिर फ्लॉप

चेन्नई: IPL की सबसे बड़ी राइवलरी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को चेपॉक स्टेडियम में बैकफुट पर धकेल दिया। चेन्नई की शानदार गेंदबाजी के सामने मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 155 रनों पर सिमट गई। अब चेन्नई को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

रोहित शर्मा का बल्ला रहा खामोश

मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पावरप्ले में ही अपने टॉप-3 बल्लेबाज गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके और खलील अहमद की गेंद पर शिवम दुबे को आसान कैच थमा बैठे। इसके बाद रियान रिकल्टन भी जल्दी पवेलियन लौट गए, जब टीम का स्कोर सिर्फ 21 रन था। पांचवें ओवर में विल जैक्स के आउट होने से मुंबई का स्कोर 36/3 हो गया।

सूर्यकुमार यादव भी नहीं चले, धोनी की चालाकी ने किया स्टंप्ड

मुंबई को स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 29 रन बनाकर एमएस धोनी की चतुराई का शिकार हो गए। धोनी ने स्टंप्स के पीछे अपनी फुर्ती दिखाते हुए सूर्यकुमार को स्टंप्ड आउट कर दिया। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा 31 रन तिलक वर्मा ने बनाए, लेकिन वह भी टीम को बड़ा स्कोर देने में नाकाम रहे।
चेन्नई के गेंदबाजों का दबदबा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights