भारत न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा
दिल्ली: भारत न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ” ये यात्रा 14 जनवरी से इंफाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। ये यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। इसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल होंगे। ये बस यात्रा होगी लेकिन हम पैदल यात्रा भी करेंगे। भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य-सबके लिए न्याय चाहिए है..”