राँची जिले के सीसीएल एनके एरिया के डकरा कैम्प में सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या..
सीआईएफएफ कैम्प डकरा में सुबह 11:30 बजे विवेक सिंह वर्मा नामक एक जवान ने खुद गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार मृतक जवान सोमवार को अपने घर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से छुट्टी बीता कर डकरा कैम्प आया था। आने के बाद उसने तवियत खराब होने का आवेदन देकर दिनों सिक लिया।
बुधवार को सुबह नाश्ता कर उसने कैम्प में बने मोर्चा टावर में चढ़कर खुद को गोली मार ली। मोर्चा में ड्यूटी कर रहे जवान उस वक्त अपना इंसान्स राइफल वहीं छोड़कर वाशरूम गया था। तभी विवेक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आवाज सुनकर जवान वॉच टावर की ओर गए तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना पाकर खलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लेकर आगे की जांच में जुट गयी। जवान ने किस वजह से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।