INDIALATEST NEWSWORLD

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि दी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रिम्स में दिवंगत मंगल मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिवार को राज्य सरकार के स्तर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights