Chhath Puja 2024 Nahay Khay: नहाय खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त
Chhath Puja 2024 Nahay Khay: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक बिहार और झारखंड में छठ महापर्व मनाया जाता है. इस दौरान श्रद्धालु भगवान सूर्य की पूजा करते हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल छठ महापर्व 5 नवंबर 2024, मंगलवार से शुरू हो रहा है. यह पर्व 8 नवंबर को समाप्त होगा, 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की तैयारियां दिवाली के बाद ही शुरू हो जाती हैं. नहाय खाय के दिन पूजा के समय की बात करें तो आप सुबह 06.39 बजे से शाम को 5.41 बजे तक पूजा कर सकते हैं. इस दौरान पूजा करने से आपको विशेष लाभ मिलता है.
छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय से शुरू होता है. इस दिन व्रती महिलाएं सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करने के लिए बगीचे में गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करती हैं. अगर आपके आस-पास कोई नदी नहीं है तो आप घर के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
छठ पूजा का व्रत नहाय खाय के दिन से शुरू होता है। यह व्रत संतान और परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है। स्नान करने के बाद आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और प्रार्थना करते हैं। इसके बाद नहाय खाय के दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है।
मान्यता के अनुसार नहाय खाय के दिन स्नान करने के बाद शुद्ध भोजन करने से तन और मन दोनों शुद्ध होते हैं। छठ पूजा की शुरुआत का सबसे महत्वपूर्ण दिन नहाय खाय होता है। नहाय खाय को नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू धर्म में छठ पर्व को महापर्व इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें कई बातों का ध्यान रखा जाता है। छठ के सामान को गंदे हाथों से छूना वर्जित होता है। छठ महापर्व पर इस्तेमाल की गई वस्तुओं को झूठे हाथों से छूना पाप माना जाता है।
